
हत्या (Img : Google)
Saharanpur : जनपद के देवबंद क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब बुजुर्ग जयपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जयपाल सिंह अपने घेर में बैठे थे। तभी पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी वहीं मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके से फरार हो गया। वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
सहारनपुर भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, बायोमेट्रिक ने पकड़ा अभ्यर्थी, दो पहचान से मचा हड़कंप
ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी परिवारों के बीच लंबे समय से वर्चस्व और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Location : Saharanpur
Published : 13 June 2026, 6:23 AM IST
Topics : crime news Murder Case Saharanpur News up crime