
डीएम परिसर कि बदल गई तस्वीर
Gorakhpur: पत्रकारिता का असली उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना भी होता है। गोरखपुर में इसका एक सकारात्मक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब Dynamite News ने जिलाधिकारी परिसर में खराब पड़े पेयजल नलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर प्रसारित होने के बाद मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया।
जैसे ही खबर प्रसारित हुई, मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंचा। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल जांच और समाधान के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पता चला कि पानी की सप्लाई बाधित होने के पीछे मोटर और टंकी में तकनीकी खराबी मुख्य कारण थी।
गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! किन अफसरों की कुर्सी खिसकी और किसे मिली नई कमान?
आज डीएम परिसर की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। जिन नलों से कुछ दिन पहले पानी की एक बूंद भी नहीं निकल रही थी, वहां अब नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है। परिसर में आने वाले लोगों को अब पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। फरियादियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की उपलब्धता बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा समय रहते समस्या का समाधान कर दिए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
समस्या के समाधान के बाद आम नागरिकों, फरियादियों और सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करता रहा तो लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।
Location : Gorakhpur
Published : 30 May 2026, 7:16 PM IST