हिंदी
ईंधन और नकदी का डबल संकट
महराजगंज: जनपद के सिसवा क्षेत्र इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ कई सप्ताह से डीज़ल और पेट्रोल की भारी किल्लत बनी हुई है, तो दूसरी तरफ बैंकों में नकदी की कमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीज़ल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर दूसरे इलाकों का रुख करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है, क्योंकि इस समय खेतों में सिंचाई, जुताई और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीज़ल की जरूरत होती है। ईंधन नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
घंटों पेट्रोल पंपों पर इंतजार
व्यापारियों और छोटे कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई और परिवहन व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले परिवार भी इस संकट से जूझ रहे हैं। कई लोग घंटों पेट्रोल पंपों पर इंतजार करते हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
Jhansi Court Bomb Threat: अपर जिला जज को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट
बिना निकासी के ही वापस लौटना पड़ा
उधर, बैंकों में नकदी की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। कई शाखाओं में पर्याप्त कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्राहक सुबह से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन कई बार पैसा खत्म हो जाने के कारण उन्हें बिना निकासी के ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
Balrampur: कागज से निकलकर जमीन पर पहुंचेगा इंसाफ, समाधान दिवस में डीएम-एएसपी ने सुनी जनता की पीड़ा
पेट्रोल-डीज़ल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईंधन और नकदी दोनों की कमी ने पूरे क्षेत्र की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। जनता में प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल-डीज़ल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बैंकों में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Location : Maharajganj
Published : 18 April 2026, 6:11 PM IST
Topics : cash fuel Maharajganj petrol pumps Sisawa