बारात में DJ बना बवाल की वजह: डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट, तीन गिरफ्तार

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 May 2026, 1:16 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में एक शादी समारोह उस समय विवाद का अखाड़ा बन गया, जब डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बारात के दौरान शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी समारोह की खुशियां तनाव में बदल गईं।

Maharajganj: पैसों के विवाद ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी नेता समेत दो गिरफ्तार; पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने कराया दोनों पक्षो को शांत

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

यूपी में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश! 5 नेताओं की हत्या और ग्रेनेड हमले की थी तैयारी, ATS के खुलासे से मचा हड़कंप

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—मुकेश, दुर्गेश और साहिल—को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 May 2026, 1:16 PM IST