कौशांबी जिले में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की अहम बैठक, जानिये अधिकारियों में क्यों मची हलचल?

कौशांबी जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने स्वास्थ्य, प्रशासन और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं, तहसील सुविधाओं और कानून प्रवर्तन में सुधार के निर्देश दिए।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 20 February 2026, 7:14 PM IST

Kaushambi: कौशांबी जिले में जिलाधिकारी डॉ अमित पाल की सक्रिय निगरानी में जिले के स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था के मामलों पर व्यापक समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

कौशांबी जिलाधिकारी डॉ अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने और नॉट रिपोर्टेड प्रसव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Kaushambi News: DM अमित पाल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिए ये कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों एवं आशाओं के भुगतान में भी पूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एच.आर.पी. महिलाओं की प्रतिदिन मॉनीटरिंग कराने का आदेश भी दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार को ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-सिराथू, कौशांबी और अर्बन की रैंकिंग पर सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।

कौशांबी में बड़ी कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी की बैठक

आर.बी.एस.के. टीम को गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियाँ लेने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार एवं सी.एम.एस. डॉ सुनील शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील सिराथू का निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने तहसील सिराथू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ को फरियादियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था पर जिले में व्यापक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने न्यायालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और राजस्व मामलों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने लेखपाल/अमीन के सर्विस बुक का अवलोकन करते हुए उन्हें अपडेट रखने और राजस्व वसूली की प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए। आई.जी.आर.एस., जनशिकायत और तहसील रजिस्टर के निरीक्षण में शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज करने और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Kaushambi News: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम ने ‘नो हेल्मेट-नो फ्यूल’ अभियान के निर्देश दिए

गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने कौशांबी जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 3(3) के तहत कुल 04 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया। जिला बदर किए गए लोगों में रामतीरथ उर्फ तीरथ मौर्या (ग्राम-रामपुर मडूकी, थाना-मंझनपुर), विकास तिवारी (ग्राम-इचौली, थाना-कोखराज), सुनील तिवारी उर्फ मिथुन तिवारी (ग्राम-इचौली, थाना-कोखराज) और सुभाष सिंह (ग्राम-लोधौर, थाना-पिपरी) शामिल हैं। सभी को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 20 February 2026, 7:14 PM IST