
युवती का शव फोटो सोर्स-Google
बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोढ़ा मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के नीचे मंगलवार को पानी में एक युवती का शव उतराता मिला। शव की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवती की पहचान कीकोढ़ा निवासी मुस्कान (18) पुत्री रेयाज खान उर्फ कप्पू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्रामीणों ने बड़ी पुलिया के नीचे पानी में एक युवती का शव उतराता देखा। इसके बाद शोर मचने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शराब नहीं देने पर सेल्समैन पर चलाई गोली! मऊरानीपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुस्कान के पिता रेयाज खान उर्फ कप्पू के बारे में बताया जा रहा है कि वह टैंकर चलाते हैं और काम के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं।
पुलिस मामले की जांचगांव में चर्चा है कि घटना से एक दिन पहले मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद और युवती की मौत के बीच किसी संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Location : बलिया
Published : 27 October 2026, 8:26 PM IST
Topics : Ballia News Sikanderpur News UP News