Dimple Yadav Gorakhpur Visit: सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची गोरखपुर

समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव आज गोरखपुर के दौरे पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 July 2025, 12:28 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव अबसे थोड़ी देर पहले गोरखपुर के दौरे पर पहुंची है। डिंपल यादव के गोरखपुर आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सपा सांसद का स्वागत किया।

मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के आवास पर भी पहुंची और इसके बाद वो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

Lok Sabha MP Dimple Yadav reached the residence of SP District President Brijesh Gautam

सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के आवास पर पहुंची लोकसभा सांसद डिंपल यादव

वरिष्ठ नेता सुनील सिंह भी पहंचे गोरखपुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह भी लोकसभा सांसद डिंपल यादव के साथ गोरखपुर पहुंचे। यहां सभी पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, सपा सांसद डिंपल यादव गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना यादव और समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के घर पहुंचेंगी।

 

सपा कार्यकर्ता मीना देवी को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने गोरखपुर में गौरव प्रकाश की माता स्व. मीना यादव के निधन पर भी उनके परिवार से मुलाकात की और शोक प्रकट किया। मीना यादव, समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रह चुकी थीं। मीना देवी का हाल ही में निधन हो गया था और उनकी तेरहवीं का आयोजन था। सांसद डिंपल यादव ने इस अवसर पर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और उनके दुख में शामिल हुईं। उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह और जफर अमीन डक्कू भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जिला कोषाध्यक्ष के आवास पर पहुंची सपा अध्यक्ष डिंपल यादव

इसके बाद, डिंपल यादव ने समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. सत्येंद्र गुप्ता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं डिंपल यादव ने गोरखपुर में अपने दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ भी मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की है। गोरखपुर में अपने सभी कार्यक्रम को पूरा करने के बाद डिंपल यादव लखनऊ के लिए रवाना हो गईं हैं।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 2 July 2025, 12:28 PM IST