Ayodhya: कथावाचक देवेंद्र पाठक पर पत्नी जया के गंभीर आरोप, फिर संत समाज ने क्यों बनाई दूरी?

अयोध्या के चर्चित कथावाचक देवेंद्र पाठक पर पत्नी होने का दावा करने वाली जया पाठक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 2014 में विवाह और एक बेटे का दावा करते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। आरोपों के बीच संत समाज द्वारा दूरी बनाए जाने की चर्चा भी सामने आई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 September 2026, 3:01 PM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या के चर्चित कथावाचक देवेंद्र पाठक को लेकर उनकी पत्नी होने का दावा करने वाली जया पाठक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रयागराज निवासी जया पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से कोहंडौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर निवासी देवेंद्र पाठक से उनका विवाह हुआ था। उनका एक बेटा भी है। महिला ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

जया पाठक का आरोप है कि वैवाहिक संबंध होने के बावजूद देवेंद्र पाठक वर्तमान में किसी दूसरी महिला के साथ रह रहे हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के अलावा अयोध्या के वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत किए जाने की बात कही है। महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को संकट में डालने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जया पाठक ने कथावाचक पर पूर्व में यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों का भी जिक्र किया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, देवेंद्र पाठक की ओर से खबर लिखे जाने तक इन आरोपों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

आरोपों के बीच संत समाज ने बनाई दूरी

मामला सार्वजनिक होने के बाद अयोध्या में कथावाचक से जुड़े संत समाज के रुख को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस मंदिर परिसर से देवेंद्र पाठक जुड़े हैं, वहां के संतों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से उनसे किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करने की अपील की है।

Uttarakhand News: नेपाल की आपदा से सबक, वसुंधरा ताल पर लगेगा हाईटेक अर्ली वार्निंग सिस्टम

भजन गायन से कथावाचन तक का सफर

कोहंडौर के मकूनपुर निवासी देवेंद्र पाठक ने अपने करियर की शुरुआत भजन गायन से की थी। सुरिली आवाज के चलते उन्हें पहचान मिली और बाद में वह अयोध्या के कई बड़े संतों के संपर्क में आए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया।

धीरे-धीरे वह पूर्वांचल में चर्चित कथावाचक के तौर पर पहचान बनाने लगे। अब पत्नी होने का दावा करने वाली जया पाठक के आरोपों के बाद उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और संबंधित पक्षों के जवाब के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Ayodhya

Published :  12 September 2026, 3:01 PM IST

Related News

Advertisement