
कोटेदार पर धांधली के आरोप
Maharajganj: जिले की सदर तहसील के ग्राम बड़हरा टोला सेमरहना में सरकारी राशन वितरण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी गिरिजा शंकर ने कोटेदार राजेंद्र प्रसाद पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोटेदार प्रत्येक यूनिट पर लगभग डेढ़ किलो चावल या गेहूं कम देता है।
ग्रामीणों के अनुसार, राशन वितरण के समय फिंगर प्रिंट लेने के बाद भी वास्तविक मात्रा से कम राशन दिया जाता है, जिससे गरीब परिवारों को उनका पूरा हक नहीं मिल पा रहा है।
पीड़ित और अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार तौल की पर्ची नहीं देता, जिससे उन्हें मिलने वाले राशन की सही मात्रा का पता नहीं चल पाता। जब ग्रामीण पर्ची की मांग करते हैं या कम राशन देने पर सवाल उठाते हैं, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जाता है।
गिरिजा शंकर ने बताया कि शिकायत करने पर कोटेदार ने उन्हें धमकाया और दुकान से भगा दिया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कोटेदार यह कहकर मामला दबाने की कोशिश करता है कि ऊपर के अधिकारियों को कमीशन देना पड़ता है। हालांकि इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Lucknow News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर हमला, कहा- झूठ से देश को बदनाम कर रही कांग्रेस
पीड़ित के अनुसार, इस मामले की लिखित शिकायत पहले खाद्य एवं रसद विभाग को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद उन्हें डराने-धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
Maharajganj News: स्पा सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी, जांच के बाद सील; जानिये पूरा मामला
मामला जिला प्रशासन तक पहुंच चुका है और अब ग्रामीणों की नजर डीएम की कार्रवाई पर टिकी है। गांव के लोगों का कहना है कि राशन गरीबों का अधिकार है और उसमें किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 24 February 2026, 5:27 PM IST
Topics : Allegation allegations of fraud against the ration dealer Maharajganj News maharajganj police Ration