
देवरिया पुलिस (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में आपसी पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। घटना 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब पट्टीदारों के बीच कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम रामपुर बनहर में दो सगे पट्टीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इसी दौरान 40 वर्षीय रबिता देवी को सिर पर गंभीर चोट लग गई। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
घायल अवस्था में परिजन रबिता देवी को तुरंत मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
देवरिया: रेस्टोरेंट के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या
घटना की सूचना मिलते ही महुआडीह थाना पुलिस सक्रिय हुई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
देवरिया और अंबेडकरनगर के एसपी बदले गए
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Location : Deoria
Published : 16 April 2026, 3:42 PM IST
Topics : crime news Deoria News Murder Case UP News