देवरिया में ये क्या हो रहा? एक दिन में 98 वाहनों का ई-चालान, कई वाहन सीज; आखिर क्यों

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच हुई और बड़ी संख्या में चालान किए गए। कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 July 2026, 3:19 PM IST

Deoria: यूपी के जनपद देवरिया में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 98 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले 8 वाहनों को सीज कर दिया।

शहर के प्रमुख चौराहों पर हुई सघन जांच

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा, मालवीय रोड और पुरवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखी और दस्तावेजों के साथ यातायात नियमों का पालन भी जांचा। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस द्वाारा चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला रहे लोगों और बिना फिटनेस वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- रात में मंदिर पर चोरों का धावा! 10 किलो का घंटा ले उड़े, सुबह श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

इसके अलावा न्यू कॉलोनी, साकेत नगर, जिला पंचायत कट और बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान काटा गया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज कर दिया गया।

98 ई-चालान और 8 वाहन सीज

पूरे अभियान के दौरान कुल 98 वाहनों का ई-चालान किया गया। वहीं 8 वाहनों को सीज कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- चलते-चलते फटा टायर… पलभर में चकनाचूर हुआ डंपर! हाईवे पर आधे घंटे तक तड़पते रहे घायल, अब उठ रहे बड़े सवाल

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

यातायात पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा न करने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Location :  Deoria

Published :  29 July 2026, 3:19 PM IST