Deoria: ट्रैफिक कार्यालय में बड़ा धमाका, कार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

देवरिया मुख्यालय स्थित ट्रैफिक कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर खड़ी एक कार में अचानक तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। कार का ऑटोमैटिक हॉर्न लगातार बजने से परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 July 2026, 3:52 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला मुख्यालय स्थित ट्रैफिक कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक चार पहिया कार से तेज धमाके की आवाज आई। धमाके के कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गई और उसका ऑटोमैटिक हॉर्न लगातार बजने लगा। घटना से कार्यालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

धमाके के बाद कार में लगी आग

धमाके और आग की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग तथा अन्य संबंधित टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और कार्यालय को किसी बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

Deoria: “शादी करूंगा” कहकर सालों तक करता रहा दुष्कर्म! जब मुकरा सिपाही तो पीड़िता पहुंची थाने, फिर जो हुआ…

शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान कार में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। आरटीओ और ट्रैफिक विभाग ने वाहन का विवरण खंगाला, जिसमें कार का पंजीकरण उद्भव नामक व्यक्ति के नाम पर पाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी ट्रैफिक विभाग से ही संबंधित एक कर्मचारी हैं।

Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित

आग की वजह की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इस घटना ने ट्रैफिक कार्यालय परिसर में खड़े वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Deoria

Published :  31 July 2026, 3:52 PM IST