
देवरिया में सपा नेताओं पर बड़ी कार्रवाई (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: यूपी के देवरिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेताओं को उनके घरों में हाउस अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है।
सपा नेताओं द्वारा बरहज तहसील में धरना-प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने देवरिया सदर, सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर और भाटपाररानी तहसील के प्रमुख नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। इन नेताओं को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई और उनके आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
Uttar Pradesh: देवरिया में सपा नेताओं को बरहज में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया, विभिन्न तहसीलों के प्रमुख नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया।@samajwadiparty #Deoria #UPPolitics #PoliceAction #BreakingNews pic.twitter.com/AW6qDElbmu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 30, 2026
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने देर रात से ही कई नेताओं के घरों पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट किया, ताकि प्रस्तावित प्रदर्शन को रोका जा सके।
देवरिया में बड़ा हादसा: चुनकी गंडक नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, जानिये पूरा अपडेट
यह पूरा मामला बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर गांव में हुए एक विवाद से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार चकनाली विवाद के दौरान अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह की गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद एसडीएम विपिन द्विवेदी को निलंबित किया गया, जबकि ग्राम प्रधान गोपाल यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को सौंपी गई है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि जांच में निर्दोष लोगों को फंसाया गया है, जिसके विरोध में पार्टी धरना-प्रदर्शन करना चाहती थी।
प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, इसलिए यह कदम उठाया गया। पुलिस ने जिले में गश्त बढ़ा दी है और प्रमुख चौराहों व संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Home Guard Exam: देवरिया में 10 केंद्रों पर होमगार्ड परीक्षा शुरू, धूप में जूझते दिखे अभ्यर्थी
हाउस अरेस्ट की इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कदम पूरी तरह शांति बनाए रखने के लिए जरूरी था।
Location : Deoria
Published : 30 April 2026, 10:58 AM IST