Deoria: नारायनपुर मार्ग पर खुले गड्ढे बने मौत का जाल, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसे का बढ़ा खतरा

देवरिया के रुद्रपुर–नारायनपुर मुख्य मार्ग पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 July 2026, 3:13 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के रुद्रपुर–नारायनपुर मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क पर एक दर्जन से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो हर गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन साधे हुए हैं।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सड़क की बदहाली और गड्ढों की जानकारी दी गई, लेकिन आज तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो।

Deoria: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकरों का अतिक्रमण, राहगीरों की जान जोखिम में; पेट्रोलियम डिपो प्रबंधन पर उठे सवाल

प्रमुख संपर्क मार्ग पर बढ़ी परेशानी

यह सड़क देवरिया जनपद को पड़ोसी जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग से बसें, ट्रक, एंबुलेंस, स्कूल वाहन और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की होगी।

Deoria: रुद्रपुर में कदम रखते ही SDM राजकुमार गुप्ता के सामने खड़ी हुईं दो बड़ी चुनौतियां, क्या पीड़ितों को दिला पाएंगे हक?

पीडब्ल्यूडी से तत्काल कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय नागरिकों मे संजय लाल श्रीवास्तव, रामजी राव, सत्येंद्र राव, सभापति प्रसाद, चंद्रशेखर जायसवाल, राजू तिवारी, विनय यादव, रामजी यादव, अजय राव, सुनील श्रीवास्तव पूर्व ग्राम प्रधान शीतल माझा, संतोष राव, सहित क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने इसकी शिकायत की परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आम जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोगों का कहना है कि विकास के दावों के बीच इस प्रमुख मार्ग की बदहाल तस्वीर विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Location :  Deoria

Published :  23 July 2026, 3:13 PM IST