गड्ढों में तब्दील हुई गोपालपुर-चीनी मिल-दशवतपुर सड़क, हर दिन हादसे का डर; ग्रामीणों ने गोरखपुर SDM को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के गोला तहसील क्षेत्र में गोपालपुर-चीनी मिल-दशवतपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और उखड़ी गिट्टियों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।