अफसरों के सामने ही तड़पकर मर गया किसान, जानिए देवरिया में घंटों चले इस रूह कंपा देने वाले हंगामे का पूरा सच!

देवरिया के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में IGRS शिकायत की जांच के दौरान किसान की मौत के बाद ग्रामीणों ने SDM की गाड़ी रोककर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 9 July 2026, 1:04 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में IGRS शिकायत की जांच के दौरान एक किसान की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किसान का शव एसडीएम की गाड़ी के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें घेर लिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जमीन विवाद की शिकायत की हो रही थी जांच

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के पिड़हनी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने गांव के सर्वजीत यादव पर खलिहान और आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए SDM रुद्रपुर अवधेश निगम बुधवार को गांव पहुंचे थे।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

जांच के दौरान बिगड़ी किसान की तबीयत

आरोप है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान 62 वर्षीय सर्वजीत यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। मौत के सही कारण का आधिकारिक रूप से अभी पता नहीं चल सका है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान एसडीएम ने किसान को डांट-फटकार लगाई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रखकर प्रदर्शन किया और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीएम ने पास के एक घर में शरण ली।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना पर तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी (CO) रुद्रपुर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  9 July 2026, 1:04 PM IST

Related News

Advertisement