देवरिया में सुबह-सुबह लोगों के बीच पहुंची पुलिस, बुजुर्गों से पूछा हाल तो बेटियों को बताई सुरक्षा की राह

देवरिया में पुलिस ने बुधवार सुबह ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बुजुर्गों से संवाद किया, मॉर्निंग वॉक करने वालों की समस्याएं सुनीं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 व आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 October 2026, 1:58 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार सुबह पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। आमजन की सुरक्षा मजबूत करने और महिला-बालिकाओं में भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस ने ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत की, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सुबह ही सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच गईं। पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास निगरानी की गई। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करना रहा।

पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला और पुरुषों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

बुजुर्गों से बातचीत कर जाना हाल

Deoria Police Campaign के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग नागरिकों से संवाद किया गया। पुलिस टीमों ने उनकी जरूरतों और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला अभियान

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच

सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।

UP: पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाला: ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन, तत्कालीन प्रमुख सचिव गिरफ्तार

छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर

महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल तथा कोचिंग जाने वाली छात्राओं से बातचीत की। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 सहित जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर वे तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं।

छात्राओं को बताए हेल्पलाइन नंबर

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और उनकी समस्याओं को समझना भी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Location :  Deoria

Published :  14 October 2026, 1:58 PM IST