
बनकटा थाना पुलिस के साथ आरोपी(Source: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मैनपुरी के मंछना गांव में जातिसूचक गालियों के साथ हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल
आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर हुई। बनकटा पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने बनकटा रेलवे स्टेशन के पास स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने आरोपी आरिफ अंसारी (पुत्र आबिद अंसारी), निवासी ग्राम भतही भारत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस मामले की शुरुआत 22 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब पीड़िता के पिता ने थाना बनकटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरिफ अंसारी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
Trump Attack: कब, कहां, कैसे और किसने चलाई गोली, पढ़ें ट्रंप अटैक की पूरी कहानी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटे के भीतर, यानी 24 अप्रैल 2026 को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया।
Location : Deoria
Published : 26 April 2026, 10:50 AM IST