Deoria News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, पुलिस को मिले ये उपकरण

जनपद में दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस एक्शन मोड में हैं। दरअसल सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस को विशेष प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराए गए है। जिससे पुलिस चालकों की मनमानी पर अकुंश लगाएगी। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 February 2026, 5:11 AM IST
Deoria: जनपद में दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस एक्शन मोड में हैं। दरअसल पुलिस को विशेष प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराए गए है। जिससे पुलिस चालकों की मनमानी पर अकुंश लगाएगी।
पुलिस अधीक्षक देवरिया  संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह ने  क्रिटिकल कॉरिडोर टीम को आधुनिक यातायात उपकरणों के प्रयोग संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
जनपद के थाना कोतवाली, गौरीबाजार, रामपुर कारखाना एवं थाना रूद्रपुर की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिया गया, जिसमें स्पीडोमीटर, ब्रेथ एनालाइजर एवं बॉडीवार्न कैमरा के सही और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इन उपकरणों से लगेगी लगाम

यातायात प्रभारी ने बताया गया कि स्पीडोमीटर के माध्यम से ओवर स्पीडिंग पर कार्रवाई, ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान तथा बॉडीवार्न कैमरा से कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इससे न केवल यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराया जा सकेगा, बल्कि आम जनता में भी कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान

इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों के कागजातों की गहन जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात पूर्ण एवं सही पाए गए, उन्हें नियमानुसार नंबरिंग प्रदान की गई। वहीं बिना कागजात अथवा नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 2 February 2026, 5:11 AM IST