देवरिया में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हरकत में आई पुलिस, एक गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

देवरिया के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगी हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 9 January 2026, 6:26 PM IST

Deoria: जनपद में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Deoria News: मनरेगा बंद करने पर बीजेपी और मोदी-भागवत पर भड़के अखिलेश प्रताप सिंह, गंभीर आरोप लगाया

पुलिस ने शुक्रवार को थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2025 से संबंधित नामजद अभियुक्त लक्ष्मन सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी मथुरा छापर, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पटनवापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता की मां (वादिनी) ने थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त लक्ष्मन सिंह द्वारा बहला-फुसला कर कहीं भगा ले जाया गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस की लगातार कोशिशों के परिणामस्वरूप उक्त अभियोग से संबंधित नाबालिग पीड़िता को दिनांक 05.01.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता की बरामदगी के बाद मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई और अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। साथ ही पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Deoria News: रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चोरी के सामान के साथ फिटर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

लक्ष्मन सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी- मथुरा छापर, थाना - रामपुर कारखाना का बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, थाना रामपुर कारखाना, कांस्टेबल अनमोल सरोज, थाना रामपुर कारखाना, कांस्टेबल विकास मौर्या, थाना रामपुर कारखाना ने की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 9 January 2026, 6:26 PM IST