
देवरिया सांसद शशांक मणि (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने BRICS सम्मेलन को भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। सांसद ने कहा कि BRICS सम्मेलन की मेजबानी करना भारत के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जिस समय दुनिया के बड़े नेता भारत में जुट रहे हैं, उसी समय वह अपने गांव में वटवृक्ष के नीचे मानवतावादी अर्थव्यवस्था को लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं और इस कार्यक्रम की ऊर्जा BRICS सम्मेलन तक जाएगी।
सांसद शशांक मणि ने कहा कि केवल टेक्नोलॉजी और AI के सहारे देश का विकास नहीं हो सकता। इसके साथ रोजगार और स्वरोजगार को भी बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने खुद को IITian बताते हुए कहा कि वह टेक्नोलॉजी को समझते हैं, लेकिन मानवतावादी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है।
यह भी पढ़ें - Deoria News: मेडिकल कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल साउथ की परिकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है और लोगों को अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है।
यह भी पढ़ें - Deoria: जिसे बहू बनाकर लाए, दहेज के लिए उसी की ले ली जान; पति-सास को उम्रकैद
BRICS सम्मेलन की मेजबानी को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इस उपलब्धि से उनका सीना गर्व से फूल गया है।
Location : Deoria
Published : 12 September 2026, 4:26 PM IST
Topics : brics summit 2026 Deoria News PM Modi UP News