Deoria Road Accident: देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; एक गंभीर रूप से घायल

यूपी के देवरिया में शनिवार को एसआई की परीक्षा देकर आ रहे उम्मीदवारों के साथ बड़ी अनहोनी हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 March 2026, 7:19 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां इसी कड़ी में एक और सड़क हादसे की घटना जुड़ गई है। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। बरहज थाना क्षेत्र में एसआई की परीक्षा देकर वापस लौट रहे छात्रों के साथ भीषण हादसा हो गया। बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई  जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में मृतक की पहचान सौरभ यादव निवासी भेड़ा पाकड़, थाना सुरौली के रूप में हुई है। जबकि बादल मिश्रा निवासी भेड़ा पाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घर लौट रहा था रणधीर… रास्ते में मिली मौत! देवरिया में जानें ऐसा क्या हुआ जिसने दे दिया जीवनभर का गम ?

हादसा बरहज थाना क्षेत्र में हुई। हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार शनिवार को यूपी पुलिस में एसआई की परीक्षा आयोजित की गई थी। मऊ से पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्रों की कपरवार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक हादसे का शिकार हो गए।

दोनों छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बादल मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया  रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज  चल रहा है । घायल छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पेट्रोल पंप लूट समेत दो वारदातों का खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस हादसे की वजह की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से हादसों पर रोक लगाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 14 March 2026, 7:19 PM IST