धमकी के साये में छुपा रहा अपराथ, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज; जानिये क्या है पूरा मामला

देवरिया के लार थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुआ। दुष्कर्म के बाद धमकी देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 February 2026, 12:23 PM IST

Deoria: यूपी के देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक नाबालिग किशोरी विद्यालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर बहला-फुसलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

धमकी देकर बनाया चुप रहने का दबाव

आरोपी युवक ने वारदात के बाद किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी या उसके खिलाफ मुंह खोला तो अंजाम बहुत बुरा होगा। आरोपी की धमकी से डरी-सहमी किशोरी डर के मारे चुप रही और किसी को कुछ बताए बिना घर चली गई।

डर और खामोशी में गुजरते रहे महीने

धमकी के चलते किशोरी ने अपनी आपबीती किसी से साझा नहीं की। समय बीतता गया और किशोरी मानसिक तनाव में जीती रही। कुछ महीनों बाद उसे लगातार उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे परिजन चिंतित हो उठे।

देवरिया में रफ्तार का कहर: 24 घंटे में दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां, यातायात व्यवस्था पर खड़े सवाल

अल्ट्रासाउंड जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

परिजन किशोरी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामने आते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Img- Internet)

परिजनों के सामने छलका दर्द

रिपोर्ट देखने के बाद परिजनों ने किशोरी से सख्ती और प्यार से पूछताछ की, तब उसने रोते हुए पूरी घटना विस्तार से बताई। किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

थाने में दी गई तहरीर, मुकदमा दर्ज

परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई किशोरी

पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में लेते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ देवरिया मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा। साथ ही, मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रधानाध्यापक का शव, सिस्टम के दबाव या पारिवारिक तनाव? कई सवाल छोड़ गई मौत

गांव में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना सामने आने के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। लोगों में आक्रोश और भय दोनों देखने को मिल रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 1 February 2026, 12:23 PM IST