
पैदल गश्त पर निकले डीआईजी (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया में शुक्रवार की शाम उस समय शहर में हलचल बढ़ गई जब गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस चन्नाप्पा अचानक देवरिया नगर के प्रमुख चौराहों, व्यस्त बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त करते नजर आए। उनके साथ पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआईजी की मौजूदगी से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया।
पैदल गश्त के दौरान डीआईजी ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मैनपुरी में करंट से युवक की मौत, बचाने पहुंचे तीन ग्रामीण झुलसे; परिजनों ने लगाया ये आरोप
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
डीआईजी एस चन्नाप्पा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के लिए नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।
चतरा में लूट की बड़ी साजिश विफल, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार
डीआईजी की इस अचानक पैदल गश्त का सकारात्मक असर शहर में देखने को मिला। देर शाम तक प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की मुस्तैदी नजर आई। आम नागरिकों ने पुलिस की सक्रिय मौजूदगी पर संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे निरीक्षण और संवाद कार्यक्रमों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और जनता और पुलिस के बीच विश्वास भी बढ़ता है।
Location : Deoria
Published : 6 June 2026, 5:53 PM IST
Topics : crime news Deoria News Police Patrol UP News UP Police