Deoria: टेंपो में छिपाकर बिहार में खपाने जा रहे थे देसी शराब, पुलिस ने ऐसे पकड़ी बड़ी खेप

बिहार में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में देवरिया की बनकटा पुलिस ने बुधवार को तीन पहिया टेंपो से 72 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 October 2026, 6:36 PM IST

Deoria: बिहार में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस ने बुधवार को एक तीन पहिया टेंपो से 72 लीटर देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से टेंपो चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टेंपो में छिपाकर देशी शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंगुरी सराय स्थित रेलवे अंडरपास के समीप बिहार नंबर के टेंपो (BR 28P 2934) की तलाशी ली। इस दौरान टेंपो के नीचे विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स में छिपाकर रखे गए बंटी-बबली ब्रांड की देशी शराब के 360 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार कुल 72 लीटर शराब बरामद की गई।

देवरिया : साइबर ठगी में गंवाए 8.80 लाख रुपये, पुलिस ने खाते में वापस कराए 5.40 लाख; बाकी रकम की तलाश जारी

आरोपी चालक गिरफ्तार 

पुलिस ने टेंपो चालक मुन्ना हवारी (36), पुत्र चांद मोहम्मद हवारी, निवासी ग्राम छाप, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना बनकटा में मुकदमा संख्या 254/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

देवरिया में गुड़िया हत्याकांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई थी हत्या; छह गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  28 October 2026, 6:33 PM IST