
पुलिस हिरासत में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoband: उत्तर प्रदेश के देवबंद में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच अचानक मुठभेड़ हो गई। बरला लिंक रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान यह घटना हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश इंतखाब के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरा आरोपी साहिल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, रात के अंधेरे में घेरकर ऐसे दबोचा… पढ़ें पूरी खबर
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से करीब 30 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक अवैध तमंचा और कारतूस भी जब्त किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने से यह मामला गंभीर हो गया है।
देवबंद में पुलिस मुठभेड़ के बाद बड़ा खुलासा, बाइक सवार बदमाशों से 30 किलो गांजा बरामद। एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार। उड़ीसा से मेरठ तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच तेज, पुलिस जल्द करेगी और गिरफ्तारियां।#DeobandEncounter #UPPolice #CrimeNews #DrugBust #GanjaSeizure pic.twitter.com/qQkXeDqJfM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 14, 2026
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर मेरठ में सप्लाई करते थे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Fatehpur Encounter: पुलिस-मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा गया
पुलिस के अनुसार पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
Location : Deoband
Published : 14 April 2026, 9:16 AM IST