हमीरपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर हंगामा

यूपी के हमीरपुर में सोमवार को अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हंगामा मच गया। गांव के एक समाज के लोगों द्वारा मूर्ती स्थापना को लेकर विरोध किया गया जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 April 2026, 1:18 PM IST
google-preferred

Hamirpur: जनपद में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर हंगामा हो गया है। ओडेरा गांव में एक समाज की महिलाओं ने ग्राम पंचायत की जमीन पर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की। जिस पर गांव के ही दूसरे समाज के लोगों ने विरोध किया जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया लेकिन इसके बावजूद एक समाज की महिलाएं अपने परिवार को छोड़कर रात भर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष डटी रही।

नोएडा में मजदूरों की हिंसक हड़ताल से पाकिस्तान कनेक्शन! योगी सरकार के मंत्री ने उठाया मुद्दा

महिलाओं का कहना है कि वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपने जीवन का आदर्श मान चुकी हैं। वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा करने के उद्देश्य से यहां बैठी हुई है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की रखवाली करती महिलाएं

ग्राम पंचायत की जमीन पर की मूर्ति स्थापित

इन महिलाओं ने अपने ही गांव के ग्राम पंचायत की जमीन पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया। जिसके बाद गांव के ही दूसरे समाज ने इसका विरोध किया।

सुबह से शाम तक इंतजार… फिर भी नहीं मिल रही गैस! हमीरपुर में सिलेंडर के लिए हाहाकार

प्रतिमा स्थापना स्थल पर डटी महिलाएं

गांव की ही सैकड़ों महिलाओं का कहना है कि हम किसी भी तरह से इस प्रतिमा को यहाँ से नहीं हटाने देंगे चाहे इसके लिए हमें कितने ही संघर्ष क्यों न करना पड़े।

Location :  Hamirpur

Published :  14 April 2026, 1:18 PM IST

Advertisement