हिंदी
आज आमने-सामने CSK और KKR (Img- Internet)
Chennai: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस समय अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं और जीत के लिए बेताब हैं।
केकेआर की टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है, जबकि सीएसके ने देर से ही सही, लेकिन जीत की शुरुआत कर दी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है।
सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 115 रनों की पारी खेलकर अपनी लय का संकेत दिया है। अगर वे इसी तरह खेलते रहे तो केकेआर के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
चेन्नई के पास इस समय नया लेकिन प्रभावी गेंदबाजी आक्रमण है। नूर अहमद और अकील होसैन स्पिन विभाग संभाल रहे हैं, जबकि खलील अहमद तेज गेंदबाजी में स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
IPl 2026: वानखेड़े में RCB का तूफान, 240 चेज करते-करते MI हुई ढेर
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर टीम लय में नहीं दिख रही। ओपनिंग जोड़ी से लेकर मिडिल ऑर्डर तक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं कैमरून ग्रीन का खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
केकेआर की जीत की उम्मीद सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती पर टिकी होगी। अगर ये दोनों गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम मैच में वापसी कर सकती है।
इस मुकाबले में एमएस धोनी की फिटनेस भी चर्चा में है। वे चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में अभ्यास करते नजर आए हैं। हालांकि उनके खेलने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कागज पर देखें तो चेन्नई की टीम घरेलू मैदान और बेहतर फॉर्म के कारण मजबूत नजर आती है। अनुमान के मुताबिक इस मुकाबले में सीएसके की जीत की संभावना 60 प्रतिशत और केकेआर की 40 प्रतिशत आंकी जा रही है।
Location : Chennai
Published : 14 April 2026, 1:16 PM IST
Topics : cricket match CSK vs KKR IPL 2026 IPL News MS Dhoni