कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड: हत्या वाली रात पार्टी में क्या कर रही थी बहू? वीडियो से खुलेगा हत्या की टाइमलाइन का राज!

कानपुर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो में संदिग्ध बहू शालू किटी पार्टी में डांस करती नजर आ रही है। पुलिस अब वीडियो के जरिए हत्या की पूरी टाइमलाइन मिलाने में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 9 September 2026, 9:34 PM IST

Kanpur : चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस सनसनीखेज मामले में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने जांच को और पेचीदा बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कारोबारी की संदिग्ध बहू शालू एक लाउंज में किटी पार्टी के दौरान जमकर डांस करती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी समय का है, जब रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में विनीत मिनोचा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

किटी पार्टी में डांस करती दिखी शालू

वायरल वीडियो में शालू ‘तुम तो धोखेबाज हो...’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने पति के साथ तिलक नगर स्थित एक नामचीन लाउंज में आयोजित किटी पार्टी में मौजूद थी। वीडियो में पार्टी का माहौल सामान्य नजर आ रहा है और वहां मौजूद कई अन्य लोग भी शालू के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी किस समय शुरू हुई, शालू कितनी देर तक वहां मौजूद रही और उसी दौरान अपार्टमेंट में हत्या की वारदात कब हुई।

ससुर पर चल रहे थे चाकू और क्लब में ठुमके लगा रही थी बहू, कानपुर मर्डर केस के इस सच ने हिलाकर रख दिया सबका दिल

पुलिस खंगाल रही हत्या की पूरी टाइमलाइन

जांच एजेंसियां अब लाउंज के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों की मदद से पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस यह मिलान कर रही है कि वायरल वीडियो में दिख रहा समय और हत्या की संभावित टाइमलाइन आपस में मेल खाते हैं या नहीं।

विनीत मिनोचा हत्याकांड ने कानपुर में सनसनी फैला दी थी। पुलिस पहले से ही परिवार और करीबियों से पूछताछ कर रही है। अब शालू के इस वायरल वीडियो ने केस में नया मोड़ ला दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि यह वीडियो महज संयोग है या फिर हत्या की साजिश से जुड़ा कोई अहम सुराग।

Location :  Kanpur

Published :  9 September 2026, 9:34 PM IST