रायबरेली में खाना बनाते समय ऐसा क्या हुआ कि घर खाक हुआ

बीती रात एक घर मे  खाना बनाते समय सिलेंडर मे आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास मे गृह स्वामी झुलस गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सिलेंडर तेज़ धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि आग के कारण पहले ही सब लोग घर से बाहर निकल गए थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 10:10 AM IST

Raebareli: बीती रात एक घर मे  खाना बनाते समय सिलेंडर मे आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास मे गृह स्वामी झुलस गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सिलेंडर तेज़ धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि आग के कारण पहले ही सब लोग घर से बाहर निकल गए थे। घटना में कोई हताहत नही हुआ लेकिन घर आग की भेंट चढ़ गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक डीह थाना क्षेत्र के घीसीघढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। त्रिभुवन मौर्या पुत्र राम आनंद मौर्या अपनी पत्नी दीपका के साथ घर में खाना बना रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। तेज धमाके से पूरा घर हिल गया, आग की लपटें उठने लगीं।

परिजनों के अनुसार, त्रिभुवन और दीपका खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पास थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के सामान बिखर गए और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों बाल-बाल बच गए। चमत्कारिक रूप से उन पर गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ हल्की जलन और झटका लगा।

आसपास के लोग दौड़कर आए और आग पर काबू पाया। परिवार ने बताया कि सिलेंडर पुराना था और लीकेज की आशंका थी, लेकिन समय रहते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। डीह थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।परिवार सौभाग्य मान रहा है कि कोई जान नहीं गई।

 

Location :  Raebareli

Published :  23 April 2026, 10:10 AM IST