जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना गुलरिहा में दर्ज मुकदमा संख्या 178/2026 के तहत हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दर्शन चौहान पुत्र झगड़ू चौहान निवासी ददरखांवा थाना चिलुआताल, गौतम चौहान पुत्र पाँचू चौहान निवासी ददरखांवा थाना चिलुआताल, करन चौहान पुत्र दीपक चौहान निवासी जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुरपुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज थाना चिलुआताल और साहिर उर्फ छोटू पुत्र हीरा चौहान निवासी जंगल महुअवां उर्फ मोहम्मदपुर बीरबहादुरपुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज थाना चिलुआताल के रूप में हुई है।
इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।
UP पुलिस में बड़ा फेरबदल: गोरखपुर में 54 पुलिसकर्मियों के तबादले,जानें पूरी खबर
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 4 मार्च 2026 की है। आरोप है कि सभी अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी के भाई और उसके दोस्त पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया था और उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त गौतम चौहान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और गंभीर धाराओं से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर वर्ष 2024 और 2025 में भी चिलुआताल थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2026 में भी एक अन्य मामले में उसका नाम सामने आ चुका है।
गोरखपुर में दो घरों में पसरा मातम, सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत
फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।