
चंदौली में व्यापारी की बेरहमी से हत्या
Chandauli: यूपी के चंदौली में शुक्रवार को सुबह टहलने निकले व्यापारी की बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते में ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
घटना सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम इलाके की है। मृतक कि पहचान 60 वर्षीय उमाशंकर मौर्य किराना व्यवसाई के रूप के हुई है। घटना के बाद पुलिस को मौके से लाठी डंडे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक टीम को बुलाया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी ने कहा कि पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक व्यापारी रोज की तरह सुबह लगभग 4:30 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान स्टेशन के पास गांव का ही बृजेश यादव शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में आमने-सामने होने पर उमा साह ने उसे किनारे चलने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ने पर आरोपी का गुस्सा और भड़क गया।
उसने लाठी से व्यापारी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से व्यवसायी वहीं गिर पड़े, लेकिन आरोपी तब तक मारता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद वह घर चला गया। उसके कपड़ों और हाथ पर खून लगा था।
गांव वालों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात खुद स्वीकार कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने तत्काल पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया, जिससे वह फरार नहीं हो सका।
एसपी आदित्य लांघे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रथमदृष्टया विवाद के कारण हत्या की बात सामने आई है। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
व्यापारी के दो बेटे सत्य प्रकाश उर्फ चंदन और संदीप, दो बेटियां विमल और रेखा पत्नी यशोदा का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के बाद व्यापारियों ने दुकान बंद करके आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
Location : Chandauli
Published : 5 December 2025, 7:41 PM IST
Topics : businessman Chandauli Chandauli News murdered