Crime in UP: गोरखपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 आरोपी गिरफ्तार

जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 March 2026, 7:40 PM IST

Gorakhpur: जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल की टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की।

ये है पूरी घटना

मामला थाना चिलुआताल क्षेत्र के जंगल बहादुर अली टोला शेखपुरवा का है। यहां जमीन और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर वादी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से मारपीट की, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जाकिर हुसैन, आशिक अली, दानिश खान, अरबाज खान और सलमान खान शामिल हैं, जो सभी एक ही क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पहले हवन, फिर खून और दफन… बागपत की ये कहानी किसी फिल्म से कम नहीं; सच जानकर रह जाएंगे दंग

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Fatehpur: नगर पालिका में दुकानों की नीलामी रद्द, सभासदों ने चेयरमैन और ईओ पर लगाये ये आरोप

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र पटेल, विशाल श्रीवास्तव, अजय वर्मा, रविराजन कुमार और कांस्टेबल सचिन्द्र शाह की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 25 March 2026, 7:40 PM IST