Crime in UP: ग्रेटर नोएडा में बाप बना कसाई, खड़े हो गये रोंगटे

यूपी के ग्रेटर नोएडा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरिंदे बाप ने ऐसी वारदात की इंसानों की रूह कांप गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 3:15 PM IST

Gautam Buddha Nagar: यूपी के ग्रेटर नोएडा में मानवता का कत्ल और रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आयी है। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक निर्दयी पिता ने अपने 13 साल के बेटे की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बाप ने किशोर के शव को गांव के बाहर गड्ढे में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी पिता की पहचान सिरसा गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतक किशोर की पहचान सुधांशु (13) के रूप में हुई है।

साजन हत्याकांड के बाद अब डबल मर्डर से पुलिस को मिली चुनौती, क्या ग्रेटर नोएडा में इतनी सस्ती है लोगों की जान?

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को 13 वर्षीय एक लड़के की लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के बच्चों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता लड़का अपने पिता के साथ कार में कहीं गया था। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता से गहन पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने सारा राज उगल दिया।

उसने बताया कि संपत्ति विवाद में अपने ही परिवार के कुछ लोगों को फंसाने की नीयत से उसने अपने बेटे की हत्या की। उसने हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया ताकि मामला हत्या और रंजिश की दिशा में जाए।

आरोपी के भतीजे ने दी पुलिस को सूचना

आरोपित के भतीजे ने सुधांशु के लापता होने की काफी देर खोजबीन की, नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है जांच में संदेह होने पर पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सुधांशु की गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया।

नोएडा से 16 शहरों के लिए भर सकेंगे उड़ान, लखनऊ जाना दिल्ली से होगा सस्ता

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी पिता नशे में था, आरोपित का कहना है कि कुछ लोगों से उसकी जमीन का विवाद चल रहा है। हत्या के मामले में उन्हें फंसाने के लिए ही उसने यह घटना अंजाम दी है। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही।

Location :  Greater Noida

Published :  8 May 2026, 3:09 PM IST