जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक किसान पर हमला कर उससे सोने की चेन और नकदी लूट की खबर है। घटना 3 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे हुई, जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था।

रायबरेली में किसान से मारपीट
Raebareli: जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक किसान पर हमला कर उससे सोने की चेन और नकदी लूट की खबर है । घटना 3 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे हुई, जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था।
यह घटना शनिवार सुबह कोटवा मोहम्मदाबाद गांव की है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान अभय प्रताप सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी ग्राम कोटवा मोहम्मदाबाद ने बताया कि वह अपने गेहूं के खेत में खाद डाल रहा था। तभी महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह, अमन सिंह और दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आ गए।
हमलावरों ने अभय प्रताप सिंह पर एक साथ हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित के अनुसार, हमलावर उनके गले से लगभग 10 ग्राम की सोने की चेन छीनकर ले गए। इसके अलावा, उनकी जेब में रखे 10,000 रुपये नकद भी निकाल लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी।
रायबरेली में उधार से शुरू हुआ विवाद… फिर कैमरे में कैद हो गई खौफनाक वारदात, जानें क्या है मामला
पुलिस एफआईआर के मुताबिक रायबरेली अभय प्रताप सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी ग्राम कोटवा मोहम्मदाबाद थाना महराजगं जिला रायबरेली के द्वारा महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रुद प्रताप सिंह निवासी ग्राम कोटवा मोहम्मदाबाद थाना महराजगं जिला रायबरेली, शुभम सिंह पुत्र अजात, अतुल सिंह पुत्र अज्ञात, अज्ञात 2 व्यक्ति निवासी सुब्बा का पुरवा मजरे राजापुर सीवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
दिनांक 03.01.2026 को प्रातः 09 बजे अपने खेत मे गेहूँ की फसल में खाद बोने जा रहा था तभी उपरोक्त प्रतिपक्षीगणो एक साथ आये और हॉकी, डन्डो से लैश होकर प्रार्थी के उपर एक साथ प्रहार कर दिये और जब तक प्रार्थी कुछ समझ पाता तब तक प्रार्थी को जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से मारा-पीटा जिसके कारण प्रार्थी के हाथ और पैर मे अधिक चोट आयी है।
प्रार्थी अपन गले मे एक सोने की चैन लगभग 10 ग्राम की पहने हुए था प्रार्थी की जेब में रखा 10,000 रुपये भी निकाल कर भाग निकले।
Raebareli News: रायबरेली में अचानक युवक की मौत, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में यह मारपीट की घटना प्रतीत होती है। पुलिस ने लूट के आरोप को झूठा बताया है और कहा है कि विवेचना के दौरान लूट की धारा हटा दी जाएगी।