Crime In Delhi: दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 10 राउंड फायरिंग, अपराधियों का आतंक जारी

दिल्ली के छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन के पास हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 May 2025, 3:49 PM IST

नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बार फिर अपराधियों ने अपनी दबंगई का परिचय देते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना से इलाके में तनाव फैल गया है और लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

स्कॉर्पियो सवार व्यक्त गंभीर रुप से घायल हुआ

इस 10 राउंड फायरिंग में दिल्ली के मेहरौली गुरुग्राम रोड पर स्थित छत्तरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार व्यक्ति पर हमला कर 10 राउंड फायर किए। इस गोलीबारी में स्क़र्पियो में बैठे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

यह फायरिंग की घटना करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घटना का जायाजा लिया। इस हादसे में एक व्यक्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया। दिल्ली पुलिस तुरत अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

घायल व्यक्ति की पहचान

इस मामले में घायल व्यक्ति की पहचान अरूण लोहिया के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यकित आया नगर का निवासी है। वह अपनी कार से गुजर रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर फायरंग किया। पुलिस ने बताया कि अरुण लोहिया को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में क्या पता चला

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से ही पुराने विवाद चल रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़े और मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस अब इन संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नौजुद रहें

इस घटना के संदर्भ में डीसीपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल को घेर लिया और साक्ष्यों का संग्रहण शुरु किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस अपराधियों की पहतान करने मं लगा हुई है।

पुलिस ने मामले दर्ज किया

इस फायरंग के मामाले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अपराधियों की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 May 2025, 3:49 PM IST