
लखनऊ: देश में एक बार फिर कोरोना का खौफ सताने लगा है। देश-विदेश में एक फिर कोरोना महामारी देखी जा रही है। ऐसे में अब भारत में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इसी बीच यूपी के गाजियाबाद से मामला सामने आया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, यहां नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
गाजियाबाद में मिले 4 मरीज
जानकारी के मुताबिर बता दें कि एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें से तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं एक मरीज की हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन नए मामलों ने प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 के मामलों की समीक्षा
बता दें कि चार मरीजों में तीन विवाहित महिलाएं आइलोलेशन में हैं। वहीं एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है। कि ऐसे समय में सावधानी बरतें साथ ही भीड़भाड़ से बचें। वहीं जरूरत के अनुसार मास्क और अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करें। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कोविड-19 के नवीनतम सब-वेरिएंट जेएन.1 से जुड़ी यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने
वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर कोविड-19 के मामलों की समीक्षा की ।
क्या है ओमीक्रॉन JN.1 नया वैरिएंट?
जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस का एक नया रूप JN.1 है यह ओमिकॉन से जुड़ा है। इस वेरियंट की पहचान 2023 में हुई थी। यह वायरस तेजी से फैलता है। शरीर की इम्यूनिटी पर हमला करता है। जानकारी के मुताबिक, यह पुराने वेरिएंटस की तरह ही है। इसमें गले में खराश हल्का बुखार, खांसी,थकान जैसे लक्षण शामिल हैं।
वाराणसी: आबादी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ, 3 पर जानलेवा हमले से दहशत, आज भी जारी सर्च ऑपरेशन
भारत का पांचवा डेलिगेशन रवाना, शशि थरूर बोले, दुनिया में बताएंगे पाक का आतंकवाद, जानिए पूरा अपडेट
Location : Lucknow
Published : 24 May 2025, 1:20 PM IST
Topics : Corona COVID 19 Dynamite News Latest News UP News