प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वितरण स्थल पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम लगातार निगरानी करती रही।

गोरखपुर पहुचे गैस सिलेंडर
गोरखपुर: लंबे समय से रसोई गैस की समस्या से जूझ रहे खजनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुरुवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब गैस सिलेंडर से भरा वाहन क्षेत्र में पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही उपभोक्ताओं में गैस मिलने की उम्मीद जाग उठी और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एजेंसी परिसर पर जुट गए।
गैस वाहन आते ही उपभोक्ताओं ने कतारबद्ध होकर अपने-अपने सिलेंडर प्राप्त किए। लंबे समय बाद गैस मिलने पर कई लोगों को पुराने दिन याद आ गए, जब गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता था। आज गैस मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली और प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।
गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। SDM खजनी राजेश प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस बल और राजस्व टीम मौके पर तैनात रही। राजस्व विभाग की ओर से लेखपाल रवि कुमार मौजूद रहे, वहीं थाना प्रभारी जयंत सिंह के निर्देशन में पुलिस बल लगाया गया, ताकि वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफरा-तफरी न हो और आम जनता को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
गोरखपुर: व्हाट्सऐप कॉल से ‘डिजिटल अरेस्ट’ का झांसा देकर लाखों की ठगी, वाराणसी का आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वितरण स्थल पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम लगातार निगरानी करती रही।
बताया गया कि गुरुवार को कुल 468 गैस सिलेंडर एजेंसी पर पहुंचे, जबकि गैस लेने के लिए करीब 600 उपभोक्ता मौके पर मौजूद थे। भीड़ अधिक होने के बावजूद प्रशासनिक निगरानी और एजेंसी कर्मचारियों की व्यवस्था के चलते वितरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।
गोरखपुर: जमीन बैनामा के नाम पर किया ये कांड, जानें पूरी खबर
खजनी क्षेत्र के पल्हइपार स्थित मां दुर्गा गैस एजेंसी (भारत गैस) के मैनेजर अमरेश्वर राय उर्फ टप्पू राय के निर्देशन में एजेंसी के कर्मचारियों ने नियमों के अनुसार गैस वितरण किया। एजेंसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग पहले से दर्ज है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आसानी से गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस वितरण के दौरान प्रशासन की मौजूदगी से उपभोक्ताओं को भरोसा मिला कि आगे भी गैस आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से जारी रहेगी और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।