
मौके पर जांच करती हुई पुलिस
Etah: एटा में एक बार फिर टप्पेबाजों ने चालाकी का ऐसा जाल बुना कि एक महिला उनकी ठगी का शिकार बन गई। चंद मिनटों की बातों में उलझाकर आरोपियों ने महिला को ऑटो में बैठाया और फिर ऐसा खेल खेला कि महिला को होश तब आया जब उसके कानों से कुंडल गायब थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है।
रिश्तेदारी से लौटते वक्त बनी शिकार
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला कोतवाली नगर क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वह थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव पुठिया से अपने रिश्तेदारी में गमी में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान ऋषि मार्केट तिराहे के पास कुछ टप्पेबाजों ने उसे निशाना बना लिया।
बातों में उलझाकर रचा खेल
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि टप्पेबाजों ने महिला को पहले अपनी बातचीत में उलझाया और फिर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसे ऑटो में बैठा लिया और काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। इसी दौरान चालाकी के साथ महिला से उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद महिला को इस ठगी का एहसास तब हुआ जब आरोपी उसे छोड़कर फरार हो चुके थे।
Akhilesh Yadav Rally: 15 लाख, नौकरी और एनकाउंटर… अखिलेश ने दादरी से खोली सियासी ‘फाइल’!
सदमे में महिला, रो-रो कर बुरा हाल
इस घटना के बाद महिला पूरी तरह सदमे में आ गई। उसके होश उड़ गए और वह रो-रोकर अपना हाल बयां करती रही। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी।
बदायूं में थाने पर हंगामा: किसानों का फूटा गुस्सा, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ…
पुलिस जांच में जुटी
आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Location : Etah
Published : 29 March 2026, 6:01 PM IST
Topics : crime news etah news Etah Police UP News