नौतनवां में अनोखे ढंग से बच्चों ने मनाया मदर्स-डे

नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने मदर्स-डे पर अपने टीचर के साथ मां की महत्ता को समझा। इस अवसर पर बच्चों को मां के पर्यायवाची की जानकारी दी गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 9:35 PM IST

Maharajganj: नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने मदर्स-डे पर अपने टीचर के साथ मां की महत्ता को समझा। इस अवसर पर बच्चों को मां के पर्यायवाची की जानकारी दी गई।

मां के विभिन्न नाम जानकर बच्चे हुए खुश

मदर्स डे पर बच्चों का परिचय माँ शब्द के पर्यायवाची से कराया गया जैसे- मैम, मम्मी, माता, अम्मी, आई, माई, मईया, जननी आदि। नये शब्दों से परिचित होकर बच्चे बहुत खुश थे। टीचर ने बच्चों को बताया कि मदर्स डे मई मंथ के सेकेंड संडे को सेलिब्रेट किया जाता है।

बच्चों ने पूरे हफ्ते इस स्पेशल-डे कि तैयारी की। उन्होंने कार्ड बनाया, क्राफ्ट वर्क किया, डांस सीखा, थैंक यू नोट बनाया और अपनी अपनी मम्मी के लिये गिफ्ट रेडी किया। सबने अपनी मदर्स को स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश की।

बच्चों को प्यार करती टीचर

बच्चों को बताया धरती भी हमारी मां

बच्चों को बताया गया कि धरती माता भी हमारी माँ हैं। इसलिए हम सबको अपने अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी को पूरा कर अपनी धरती माँ को सुरक्षित व खुश रखना चाहिये। बच्चों को एक अलग एहसास मिला जब उनकी टीचर्स ने उन्हें माँ की तरह प्यार किया और स्कूल की आंटीज ने उनका माँ की तरह ख़याल रखा जो की वह रोज़ करते हैं।

बच्चों ने भावविभोर किया

बच्चों ने अपनी टीचर्स को mammy शब्द से पुकार कर भाव विभोर कर दिया। डायरेक्टर अंजली ने सभी को दिवस की बधाई दी और बच्चों को आज के दिन की वैल्यू समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी माँ का सदा आदर व सम्मान करना चाहिए। हर दिन को अपनी मदर्स के लिये स्पेशल बनाना चाहिए। हमारी लाइफ में जितने भी मदर फिगर हैं जैसे नानी, दादी, बुआ, मासी, दीदी, टीचर्स, हेल्पिंग स्टाफ आदि है उन सबका सदा आदर करना चाहिए।

बच्चों को प्यार करती टीचर

बच्चे मम्मी के लिये गिफ्ट लेकर घर गये

इस तरह के आयोजन से बच्चों ने सबका आदर करना सीखा और हर इंसान की वैल्यू करना सीखा, समझा और किया। ये प्रैक्टिकल टीचिंग है जिससे बच्चे लाइफ टाइम के लिये चीज़ों को याद रखते है। बच्चों में श्री, इशविका, शानवी, मृदुल, अद्रीका, आरुहि, आशुतोष, अद्विक, समृद्धि, गुरनीत, रक्षित, जतिन, अर्सलान, दानिश, फातिमा, अनन्या, समृद्धि, आयुष, ओम, आरम्भ आदि मौजूद रहे।

टीचर्स में रिंकल, श्रद्धा, तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, मनिता, इशिता और अंशिका आदि उपस्थित थी। बच्चों ने अपने टीचर्स और आंटी को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

Location :  Maharajganj,

Published :  8 May 2026, 9:30 PM IST