
बलिया में CBI का बड़ा एक्शन
Ballia : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्या कांड में मामले सीबीआई और स्थानीय पुलिस ने बासुदेवपुर (टकरसन) निवासी गोलू सिंह उर्फ टाइगर पुत्र रामजी सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को 48 घंटे के रिमांड पर लेने के लिए पेश किया। जहां से कोर्ट ने दो दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है।
बलिया पहुंची CBI टीम; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज, मुख्य आरोपी के परिवार से पूछताछ
जानकारी के अनुसार गोलू सिंह उर्फ टाइगर का नाम फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव निवासी नवीन कुमार सिंह की गिरफ्तारी और उसके गोदाम से पांच असलहा बरामद होने के बाद नाम प्रकाश में आया था।इसके बाद से सीबीआई व स्थानीय पुलिस दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट बलिया की अदालत में 48 घंटे की रिमांड के लिए पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सुपुर्द कर दिया।
Location : Ballia
Published : 4 June 2026, 5:18 PM IST