सपा की अंदरूनी कलह सड़क पर, गार्गी सिंह पटेल ने पूर्व प्रधान पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप; दोनों पक्षों ने दी तहरीर

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल और पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच विवाद तूल पकड़ गया है। गार्गी सिंह ने जानलेवा हमले और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि वीरेंद्र यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है और सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 July 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Chandauli: चंदौली में समाजवादी पार्टी (सपा) की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सड़क पर आ गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया बहादुरपुर गांव में शुक्रवार को सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल और पार्टी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। गार्गी सिंह ने पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, अभद्रता और अपनी व अपनी बच्ची के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर वीरेंद्र यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गार्गी सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का आरोप है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनके साथ-साथ उनकी बच्ची के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने इसे जानलेवा हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गार्गी सिंह का यह भी कहना है कि इससे पहले हुई घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की वजह से आरोपियों के हौसले बढ़े और ताजा घटना सामने आई।

चंदौली में सरकारी काम के दौरान SDO से हाथापाई; जांच में जुटी पुलिस, कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पूर्व प्रधान ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश

वहीं, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव ने गार्गी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से मुगलसराय कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक ही मोहल्ले का प्यार, रजामंदी से शादी और फिर… चंदौली में सुहागन की जिद ने पुलिस प्रशासन के उड़ा दिए होश!

28 मई की घटना से भी जुड़ रहे तार

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब गार्गी सिंह पटेल पहले भी 28 मई की एक मारपीट की घटना को लेकर चर्चा में रही थीं। उस मामले में उनका आरोप था कि उनके बिजनेस पार्टनर के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने दावा किया था कि बिजनेस पार्टनर की मौजूदगी में उसकी पत्नी, बेटे और बेटी ने उनके साथ मारपीट की। उस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Location :  Chandauli

Published :  31 July 2026, 3:18 PM IST

Related News

Advertisement