सपा की अंदरूनी कलह सड़क पर, गार्गी सिंह पटेल ने पूर्व प्रधान पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप; दोनों पक्षों ने दी तहरीर
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल और पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव के बीच विवाद तूल पकड़ गया है। गार्गी सिंह ने जानलेवा हमले और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि वीरेंद्र यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है और सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।