एक ही मोहल्ले का प्यार, रजामंदी से शादी और फिर… चंदौली में सुहागन की जिद ने पुलिस प्रशासन के उड़ा दिए होश!

चंदौली में दो महीने पहले जिस प्रेम विवाह को परिवारों ने हरी झंडी दी, उसका अंजाम मोबाइल टावर के ऊपर होगा, किसी ने सोचा न था। पति से अलगाव के बाद पत्नी ने जो खौफनाक कदम उठाया, उसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पुलिस भी मौके पर दौड़ पड़ी। जानिए आखिर क्या थी वो जिद?

Updated : 16 June 2026, 11:46 AM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता अपने पति के साथ रहने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते यह पूरा मामला एक हाई-वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया।

दो महीने पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव का है। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने वाली युवती और उसका पति दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो महीने पहले ही दोनों परिवारों की आपसी सहमति और रजामंदी के बाद बड़े ही धूमधाम से दोनों का प्रेम विवाह संपन्न हुआ था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही खुशियों को किसी की नजर लग गई।

Chandauli: भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट, जानें कैसे हुआ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

पारिवारिक विवाद और अलगाव बना वजह

शादी के महज दो महीने के भीतर ही दोनों परिवारों और दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर गंभीर पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच अलगाव की स्थिति पैदा हो गई। पति से दूर होने का गम और पारिवारिक कलह से तंग आकर युवती ने एक खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। वह अपने पति के साथ दोबारा रहने की इच्छा जताते हुए गांव में स्थित रिलायंस के मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। युवती को टावर की ऊंचाइयों पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, सूझबूझ से सुरक्षित उतारा

जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस बिना वक्त गंवाए दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने युवती को सुरक्षित नीचे उतारना एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस अधिकारियों ने बेहद सूझबूझ से युवती से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली समझाइश और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया।

Chandauli News: कमीशन खोर चेयरमैन होश में आओ, नारों से गूंजा इलाका, चकिया में नगरवासियों का जोरदार प्रदर्शन

पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी

टावर से सुरक्षित नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके तुरंत बाद पुलिस युवती को विस्तृत पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों (लड़का और लड़की पक्ष) को थाने बुलाकर मामले को शांत कराने और पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है। इलाके में यह घटना अब हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

Location :  Chandauli

Published :  16 June 2026, 11:46 AM IST

Advertisement