Ballia News: CDO का सख्त रुख, विकास भवन में मिली बड़ी लापरवाही; उठाया ये बड़ा कदम

विकास भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कई कार्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अलमारियों पर फाइलों का विवरण न होने, स्टोर रूम में अनुपयोगी सामग्री, प्रकाश व्यवस्था की कमी और तकनीकी संसाधनों की कमी पर तत्काल सुधार के आदेश दिए गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 February 2026, 6:31 PM IST

Ballia: आज जमपद बलिया में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन का निरीक्षण करते हुए कक्ष संख्या 16 (DDO कार्यालय) में अलमारियों पर पत्रावलियों का विवरण अंकित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि सभी फाइलों का नामकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान DSWO, DDWO, DPRO और कृषि रक्षा कार्यालयों समेत कक्ष संख्या 9, 10, 12, 14, 15 और 19 की अलमारियों पर विवरण वाली स्लिप गायब मिली। CDO ने तत्काल स्लिप लगाने और रजिस्टर ऑफ फाइल तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी फाइल को ढूंढने में समय न लगे और कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।

स्टोर रूम, कंप्यूटर और प्रकाश व्यवस्था पर भी निर्देश

स्टोर रूम (CVO एवं DRDA) में अनावश्यक फाइलें और सामान मिलने पर CDO ने केवल उपयोगी फाइलें रखने और अनुपयोगी सामग्री हटाने को कहा। साथ ही गेट पर सामान की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। DESTO कंप्यूटर रूम में फाइलों को व्यवस्थित रखने और आवश्यकतानुसार कंप्यूटरों की मांग भेजने को कहा गया।

Barabanki: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री

कक्ष संख्या 4 के पटल सहायकों को अपने टेबल पर नाम अंकित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कक्ष संख्या 9, 19, 20 और स्टोर रूम में प्रकाश व्यवस्था सुधारने तथा कक्ष संख्या 8 (AE MI) में पर्दे लगाने के आदेश दिए गए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

पुराने सामान की नीलामी और स्पेस का बेहतर उपयोग

कक्ष संख्या 5 (DRDA हॉल) में वर्षवार और विधानसभावार फाइलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुरानी अलमारियों और अनुपयोगी फाइलों की ‘बीड’ कर नीलामी कराने को कहा गया। विकास भवन और मनरेगा कार्यालय की लॉबी को बंद कर खाली स्थान का कार्यालयी उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

नैनीताल में हर्बल रंगों की खुशबू, बसंती राणा और वैष्णवी समूह ने महिला आत्मनिर्भरता की नई राह

छत पर लगे सोलर पैनलों की सफाई सुनिश्चित करने और वाटर टैंक के ऑटो-कट सिस्टम को तत्काल ठीक कराने को कहा गया। मुख्य गेट पर नोटिस बोर्ड लगाने, NRLM गेट पर बोर्ड लगवाने और DC चैम्बर में विभागीय लोगो स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

CDO ने कहा कि सभी पटल सहायक अपनी फाइलों का विवरण अपडेट रखें और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में बेहतर व्यवस्था और जिम्मेदारी तय होने से ही कार्य संस्कृति में सुधार आएगा और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकेंगी।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 13 February 2026, 6:31 PM IST