महराजगंज पुलिस पर भरोसा टूटा? LIVE के बाद जांच के घेरे में कार्रवाई; पीड़ित बोला- नहीं सुनते थानाध्यक्ष साहब

महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में एक व्यापारी ने फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश कर सनसनी फैला दी। व्यापारी ने पड़ोसी और स्थानीय थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 July 2026, 10:00 PM IST
google-preferred

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय व्यापारी एवं दिनेश रौनियार ने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या की कोशिश कर दी। लाइव वीडियो में व्यापारी ने अपने पड़ोसी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और ठूठीबारी थानाध्यक्ष पर प्रतिवादी पक्ष को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही ठूठीबारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद व्यापारी को सुरक्षित नीचे उतारकर कोतवाली ले गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे कस्बे में घटना चर्चा का विषय बन गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह स्वयं कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर पूरे विवाद की जानकारी ली। साथ ही व्यापारी द्वारा थानाध्यक्ष पर लगाए गए संरक्षण के आरोपों की भी बारीकी से जांच शुरू कर दी।

‘नीरज… ओ नीरज…’ आवाज देती रही मां, अंदर का मंजर देख कांप उठी रूह, महराजगंज के सिंदुरिया गांव से दिल दहला देने वाली खबर

बताया जा रहा है कि व्यापारी और उसके पड़ोसी के बीच काफी समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। व्यापारी का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घंटों चली वार्ता के बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। हालांकि, व्यापारी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जांच अभी जारी है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  11 July 2026, 9:19 PM IST

Advertisement