बुलंदशहर में क्या इतनी सस्ती है लोगों की जिंदगी? कागज की तरह सड़क पर बिखरी लाशें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 7:46 PM IST

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि माता-पिता समेत उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भीषण टक्कर

जानकारी के मुताबिक मृतक बुलंदशहर के धमेडा कीरत गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि परिवार किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार के पांचों सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

“मेरे चैंबर से बाहर निकल जाओ…” CJI सूर्यकांत ने सुनाया संघर्ष का किस्सा, कोर्टरूम में छा गया सन्नाटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग भी सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हादसे के बाद इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल बना हुआ है।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे में घायल! काफिले में घुसी कार

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची पूरे इलाके में मातम छा गया। गांव के लोग और रिश्तेदार सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Location :  Bulandshahr

Published :  8 May 2026, 7:46 PM IST