हिंदी
यूपी विधानसभा चुनाव में उठेगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट का यह बड़ा मुद्दा
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति की प्लास्टर गिरने की वजह से मौत हो गई। उसके बाद भी बिल्डरों की लापरवाही सामने आ रही है। ताजा मामला गौर सिटी 5वें एवेन्यू का है, जहां एक कमरे का प्लास्टर गिर गया। राहत की बात यह है कि हादसे के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। अगर कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सोसाइटी में H ब्लॉक के फ्लैट नंबर 1267 में मयंक अपने परिवार के साथ रहते हैं। मयंक ने बताया कि घटना के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। मयंक का कहना है कि अगर कोई होता तो जनहानि हो सकती थी। काफी बार बिल्डर और मैनेजमेंट से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। इसको लेकर सोसाइटी में खतरा बना रहता है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अरिहंत आर्डेन हाउसिंग सोसाइटी में प्लास्टर के गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। तभी ऊपर से प्लास्टर गिरा और सीधा विकास चावला के सिर पर जा गिरी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।
इससे सवाल खड़ा होता है कि क्या बिल्डर को निवासियों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है? एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मुद्दा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उठ सकता है, क्योंकि जब भी चुनाव आते हैं तो जनप्रतिनिधि इन मुद्दों पर भी चर्चा करते हैं।
Location : Greater Noida
Published : 10 June 2026, 10:20 AM IST