Budget 2026 Breaking: संसदीय इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट, 1 फरवरी को Nirmala Sitharaman का 9वां बजट

भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट 1 फरवरी, रविवार को संसद में प्रस्तुत होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman इस दिन लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 January 2026, 5:30 PM IST
google-preferred

Delhi: भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट 1 फरवरी, रविवार को संसद में प्रस्तुत होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman इस दिन लोकसभा में बजट पेश करेंगी। आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताहांत पर नहीं होती, ऐसे में रविवार को बजट पेश होना एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Nirmala Sitharaman का 9वां Budget

यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद अहम होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री Morarji Desai के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री रहते हुए कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि से केवल एक बजट दूर हैं।

जमीनी विवाद या कुछ और? कार सवार बदमाशों ने राह चलते किसान को मारी गोली, मचा हड़कंप

28 जनवरी से शुरू होगा Budget Session

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वह लोकसभा कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।

Economic Survey होगा पेश

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री द्वारा संसद के दोनों सदनों में Economic Survey पेश किए जाने की संभावना है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर, महंगाई, रोजगार और विभिन्न सेक्टरों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्यौरा होगा, जो बजट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

CUET परीक्षा कैसे करें क्रैक? सही स्ट्रैटेजी और तैयारी का पूरा फॉर्मूला यहां जानें

दो चरणों में चलेगा Budget Session

संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju के अनुसार बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और इसे दो चरणों में बांटा गया है-

  • पहला चरण: 28 जनवरी से 13 फरवरी तक
  • अवकाश: 13 फरवरी से 9 मार्च तक
    इस दौरान संसदीय समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों और बजट प्रस्तावों की जांच करेंगी।
  • दूसरा चरण: 9 मार्च से 2 अप्रैल तक

Sunday Budget पर टिकीं बाजार और उद्योग की नजरें

सरकार ने 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर ‘Budget Day’ घोषित किया है। रविवार को पेश होने वाला यह बजट न केवल संसदीय इतिहास में दर्ज होगा, बल्कि आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब बाजार, उद्योग जगत और आम जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Sunday को आने वाला Budget देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नई सौगात लेकर आता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 January 2026, 5:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement