
अस्पताल में मारपीट करते हुए दोनों पक्ष ( Img: DN)
Budaun: यूपी के बदायूं जिला अस्पताल पुरुष में उस वक्त जंग का मैदान बन गया जब आईसीयू में भर्ती मरीज को देखने आए तीमारदारों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।
मारपीट के दौरान महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। दोनों गुटों की महिलाओं ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमकर पीटा। आईसीयू के बाहर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मरीजों के परिजन दहशत में आ गए।
जब दो महिला गुटों के बीच मारपीट हो रही थी उसके बाद चेक पोस्ट पर बैठे सुरक्षा कर्मी गार्ड देख रहे थे और जब मारपीट की घटना हो गई, तो उसके बाद बीच बचाव करने के लिए सुरक्षा कर्मी गार्ड मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों गुट एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Budaun: बिसौली में बाईपास या ओवरब्रिज? फेसबुक पर जनता ने दी अपने इलाके की समस्याओं पर राय
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईसीयू में भर्ती मरीज को देखने के दौरान दो परिवारों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Budaun
Published : 25 April 2026, 1:55 PM IST
Topics : Budaun News crime news up crime UP News